2515 इकाइयों का निरीक्षण, विभिन्न विभागों की संयुक्त कार्रवाई
खैरथल-तिजारा। जिला कलक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला द्वारा गठित जांच समिति ने भिवाड़ी एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों का व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर सुमित्रा मिश्र ने बताया कि 17 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक विभिन्न विभागों द्वारा निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है।
2515 इकाइयों का निरीक्षण, 1058 में उल्लंघन
जांच के दौरान रीको प्रथम, रीको द्वितीय, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, फैक्ट्री एवं बॉयलर्स विभाग, श्रम विभाग तथा नगर परिषद भिवाड़ी (अग्निशमन विभाग) ने कुल 2515 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया।
इनमें से 1,058 इकाइयों में विभागीय मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित इकाइयों को नोटिस जारी किए गए।
विभागवार कार्रवाई
रीको प्रथम: 512 निरीक्षण, 106 नोटिस
रीको द्वितीय: 586 निरीक्षण, 217 नोटिस
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल: 563 निरीक्षण, 47 नोटिस
फैक्ट्री एवं बॉयलर्स विभाग: 303 निरीक्षण, 194 नोटिस
श्रम विभाग: 85 निरीक्षण, 2 नोटिस
नगर परिषद भिवाड़ी (अग्निशमन विभाग): 466 निरीक्षण, 392 नोटिस
जांच अभियान जारी
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि शेष औद्योगिक इकाइयों की जांच प्रक्रिया अभी जारी है। सभी संबंधित विभाग अपने-अपने मानकों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई कर रहे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण एवं श्रम मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाली इकाइयों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

