More
    Homeराजस्थानजयपुरविधानसभा में बजट पर सरकार घिरी, नेता प्रतिपक्ष के तीखे सवाल

    विधानसभा में बजट पर सरकार घिरी, नेता प्रतिपक्ष के तीखे सवाल

    100 करोड़ के बजट में 2 लाख खर्च पर सदन में उठे सवाल

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा के वर्तमान सत्र में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के हमलावर तेवरों ने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब तलब किया।

    महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट पर सवाल

    प्रश्नकाल के दौरान महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकास योजना का मुद्दा उठाते हुए जूली ने कहा कि वर्ष 2024-25 के बजट में 100 करोड़ रुपये की घोषणा की गई थी, लेकिन फरवरी 2026 तक मात्र लगभग 2 लाख 83 हजार रुपये ही खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े बजट के मुकाबले यह खर्च बेहद कम है और सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि योजना की वास्तविक प्रगति क्या है।

    पशु चिकित्सा आंकड़ों पर भी घेराबंदी

    चूरू क्षेत्र में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों के संचालन को लेकर भी सदन में बहस हुई। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों पर नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाए।

    जूली ने कहा कि यदि तीन यूनिट्स द्वारा 15 फरवरी तक 36,549 पशुओं के उपचार का दावा किया गया है, तो इसकी व्यवहारिकता पर स्पष्टीकरण आवश्यक है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि सदन को तथ्यात्मक और पारदर्शी जानकारी दी जानी चाहिए।

    सरकार पर तैयारी की कमी का आरोप

    नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दों पर सरकार के पास ठोस कार्ययोजना और स्पष्ट जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करता रहेगा।

    वहीं सरकार की ओर से संबंधित मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों की कार्यप्रणाली और प्रगति का बचाव किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here