More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में विधिक साक्षरता शिविर, मातृ स्वास्थ्य पर विशेष जोर

    अलवर में विधिक साक्षरता शिविर, मातृ स्वास्थ्य पर विशेष जोर

    साक्षरता शिविर में घरेलू हिंसा व जबरन श्रम कानूनों की दी जानकारी

    अलवर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के तत्वावधान में आज ‘प्रारम्भिक गर्भावस्था, मातृ स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा, शोषण एवं जबरन श्रम के दुष्प्रभाव’ विषय पर कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम में किया गया।

    कार्यक्रम जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अनन्त भण्डारी के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव एवं एडीजे मोहनलाल सोनी ने की। शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

    मातृ स्वास्थ्य सामाजिक उत्तरदायित्व

    एडीजे सोनी ने कहा कि मातृ स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। स्वस्थ माँ ही स्वस्थ पीढ़ी का आधार होती है। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आयरन, कैल्शियम व फोलिक एसिड सेवन, नियमित प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव तथा प्रसवोत्तर देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया।

    साथ ही उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को सकारात्मक वातावरण, पारिवारिक सहयोग और समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श मिलना जरूरी है, ताकि प्रसवोत्तर अवसाद जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

    कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

    विशेषज्ञ वक्ताओं ने महिलाओं और श्रमिकों से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी, जिनमें

    • घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, 2005

    • दहेज निषेध अधिनियम, 1961

    • कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013

    के प्रावधानों की विस्तार से चर्चा की गई।

    इसके अतिरिक्त जबरन श्रम, मानव तस्करी, न्यूनतम वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल, लोक अदालत, प्री-लिटिगेशन सुलह एवं वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली के माध्यम से त्वरित और सुलभ न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

    उपस्थित रहे अधिकारी व विद्यार्थी

    कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अनिता सोनी ने आभार व्यक्त किया तथा मंच संचालन शिक्षाविद् ओमप्रकाश शर्मा ने किया।    इस अवसर पर डॉ. सरोज गुप्ता, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी छगनलाल यादव, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के असिस्टेंट विकास कुमार मीणा, विधि प्रशिक्षु मोनालिसा शर्मा, सुश्री सिमरन सोनी सहित प्राधिकरण के अधिकारी, महाविद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    शिविर के माध्यम से आमजन और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य व कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here