होली अभियान के तहत सिंथेटिक पनीर जब्त, मौके पर की गई नष्ट
खैरथल-तिजारा। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग राजस्थान द्वारा 24 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त डॉ टी शुभमंगला के निर्देशानुसार अभियान की शुरुआत में जिला खैरथल-तिजारा में बड़ी कार्रवाई की गई।
180 किलो सिंथेटिक पनीर जब्त
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरविंद गेट के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सुबह 6:00 बजे किशनगढ़ सर्किल पर संदिग्ध वाहन की जांच की। RJ02 UB 2804 नंबर की सफेद ईको कार को रोककर तलाशी लेने पर पांच पेटियों में करीब 180 किलो मिलावटी एवं सिंथेटिक पनीर बरामद किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेवात क्षेत्र से सुबह के समय ₹170 प्रति किलो के हिसाब से मिलावटी पनीर किशनगढ़ और खैरथल में बिक्री के लिए लाया जाता है।
मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन से जांच
बरामद पनीर की मौके पर मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन से जांच की गई। पनीर से दुर्गंध आ रही थी और गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने पर सैंपल लेकर खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेजा गया। करीब 180 किलो मिलावटी और सिंथेटिक पनीर को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया।
टीम रही मौजूद
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में हेमंत कुमार यादव के साथ महिपाल सिंह और सुभाष यादव मौजूद रहे।विभाग ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों के दौरान खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


