More
    Homeराजस्थानअलवरशराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

    शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

    शराब के नशे की हालत में उठाया कदम, अलवर के अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया सिक्योरिटी गार्ड

    अलवर। जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के दलालपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड प्रकाश चंद मीणा की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर फैल गई।

    जानकारी के अनुसार प्रकाश चंद मीणा पुत्र कालूराम मीणा उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वह उद्योग नगर क्षेत्र में किराए के मकान में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। 25 जुलाई को वह अपने परिवार के साथ पैतृक गांव दलालपुर पहुंचे थे।

    बताया जा रहा है कि 26 जुलाई की सुबह उन्होंने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार शुरू किया गया।

    कई दिनों तक इलाज चलने के बाद गुरुवार शाम उनकी मौत हो गई। प्रकाश चंद मीणा अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जहरीले पदार्थ के सेवन के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here