जिला बचाओ और नाम परिवर्तन को लेकर संघर्ष समिति की बाइक रैली, शहर में गूंजे नारे
खैरथल। नई अनाज मंडी के पार्क में जिला बचाओ व नाम परिवर्तन की मांग को लेकर संघर्ष समिति द्वारा चल रहे धरना-प्रदर्शन को आज 203 दिन पूरे हो गए। इस अवसर पर संघर्ष समिति ने आंदोलन को और धार देने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया।
रैली की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ धरना स्थल से की गई। इसके बाद बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। रैली नई अनाज मंडी से प्रारंभ होकर बाईपास, अंबेडकर चौराहा, 60 फुटा रोड, आनंद नगर कॉलोनी, किशनगढ़ रोड, हेमू कॉलोनी चौक, रेलवे फाटक, मेन बाजार, अग्रसेन चौक, हनुमान चौक से गुजरते हुए पुनः नई अनाज मंडी धरना स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
रैली में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विक्की चौधरी, ओमप्रकाश रोघा, गिरीश डाटा, शिवचरण गुप्ता, वीर सिंह ढिल्लों, मुंडावर के पूर्व प्रधान रोहतास चौधरी, श्यामलाल शर्मा, कृष्णा चौधरी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
बाइक रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खैरथल थाना पुलिस बल तैनात रहा।
संघर्ष समिति ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


