More
    Homeराजस्थानजयपुरविधानसभा में स्टेडियम पर जवाब, छबड़ा को लेकर स्थिति स्पष्ट

    विधानसभा में स्टेडियम पर जवाब, छबड़ा को लेकर स्थिति स्पष्ट

    प्रश्नकाल में स्टेडियम निर्माण पर खेल मंत्री का बयान, नए प्रस्ताव पर नहीं मिली स्वीकृति

    जयपुर। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि इंटीग्रेटेड स्टेडियम नीति-2015 तथा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत स्टेडियम निर्माण के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार ही प्रस्ताव प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छबड़ा तथा छीपाबड़ौद में पहले से स्टेडियम स्थापित हैं। वर्तमान में नए स्टेडियम निर्माण के संबंध में कोई स्वीकृति जारी नहीं की गई है।

    मंत्री ने बताया कि नगर पालिका छबड़ा द्वारा किसी भी योजना के तहत स्टेडियम निर्माण के लिए खेल विभाग को कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।

    जिला उत्थान योजना के तहत स्वीकृत कार्य

    प्रश्नकाल के दौरान विधायक प्रताप सिंह सिंघवी द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए मंत्री ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के अंतर्गत छबड़ा स्टेडियम के लिए छह कार्यों का अनुमोदन किया गया है। इनमें से कन्वेंशन सेंटर का कार्य निरस्त कर दिया गया है।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन कार्यों की कार्यकारी एजेंसी खेल विभाग नहीं बल्कि ग्रामीण विकास विभाग है।

    पूर्व में स्वीकृत राशि का विवरण

    मूल प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्री ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छबड़ा तथा छीपाबड़ौद में स्टेडियम निर्माण कार्य कार्यकारी एजेंसी आरएसआरडीसी के माध्यम से करवाए गए थे।

    वर्ष 2015-16 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छबड़ा में चारदीवारी, मैदान समतलीकरण एवं अन्य कार्यों के लिए 51.21 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीपाबड़ौद में फुटबॉल मैदान, चारदीवारी एवं अन्य कार्यों के लिए 51.21 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here