More
    Homeराजस्थानअलवरअग्निवीर संजीव सैनी को श्रद्धांजलि देने तिजारा पहुंचे वन एवं पर्यावरण राज्य...

    अग्निवीर संजीव सैनी को श्रद्धांजलि देने तिजारा पहुंचे वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा

    शहीद के परिजनों को दिया सांत्वना और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा

    तिजारा ।
    जम्मू में ड्यूटी के दौरान दुर्घटनावश शहीद हुए अग्निवीर संजीव सैनी के तिजारा स्थित आवास पर शनिवार को राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री  संजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

    मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि संजीव सैनी जैसे वीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार परिजनों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

    इस अवसर पर पूर्व विधायक  मामन सिंह यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जले सिंह, मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, समाज के प्रमुख सदस्य रामेश्वर सैनी, बनेसिंह, पुरुषोत्तम सैनी, विवेक शर्मा, हनुमान सैनी, समाज के प्रधान कृष्ण सैनी, कमल गुर्जर, नवल सैनी, सोम सैनी, सूर्यकांत सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    शहीद संजीव सैनी की शहादत पर क्षेत्रभर में शोक की लहर है और उन्हें श्रद्धा व सम्मान के साथ याद किया जा रहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here