बुढ़ापा विषय पर संगोष्ठी में सामाजिक-आर्थिक और स्वास्थ्य चुनौतियों पर मंथन
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव आशीष मोदी के विशिष्ट आतिथ्य में विकास अध्ययन संस्थान (आईडीएस) में “सम्मान के साथ बुढ़ापा: भारत में उभरती सामाजिक-आर्थिक और स्वास्थ्य चुनौतियाँ” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा पर जोर
आशीष मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सम्मान सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने पारिवारिक सहयोग और सामुदायिक सहभागिता को वृद्धजन कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
ICSSR के प्रायोजन में आयोजन
यह संगोष्ठी भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के प्रायोजन से आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत चौथा प्रो. वी. एस. व्यास स्मृति व्याख्यान भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रो. रमेश के. अरोड़ा एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की प्रो. संघमित्रा शील आचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
भारतीय जराविज्ञान संघ के अध्यक्ष प्रो. के. एल. शर्मा तथा संस्थान के निदेशक प्रो. संजय लोढ़ा ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की।
छह तकनीकी सत्रों में विस्तृत विमर्श
संगोष्ठी में छह तकनीकी सत्रों के माध्यम से वृद्धजन स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक चुनौतियों और नीतिगत पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बदलते सामाजिक परिदृश्य में वरिष्ठ नागरिकों के समक्ष आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर अपने विचार रखे।
यह संगोष्ठी वरिष्ठ नागरिकों के सम्मानजनक जीवन और समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण विमर्श का मंच साबित हुई।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


