More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में 25 हजार वर्षाजल संग्रहण स्ट्रक्चर बनाने के निर्देश

    अलवर में 25 हजार वर्षाजल संग्रहण स्ट्रक्चर बनाने के निर्देश

    वर्षाजल संग्रहण स्ट्रक्चर 31 मार्च से पहले  पूर्ण करने पर जोर, ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मिनी सचिवालय स्थित सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    बैठक में डीएमएफटी फण्ड, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, एमजेएसए तथा जल संचय जन भागीदारी अभियान के तहत प्रगतिरत कार्यों को 31 मार्च से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने विशेष रूप से जल संचय जन भागीदारी अभियान के तहत आगामी दो माह में जिले में 25 हजार वर्षा जल संग्रहण स्ट्रक्चर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में वर्षाजल संग्रहण हेतु 100-100 स्ट्रक्चर के प्रस्ताव तत्काल तैयार कर कार्य प्रारंभ करने को कहा।

    शौचालय निर्माण और पीएम आवास पर विशेष फोकस

    स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के 37 शौचालय विहीन बालिका विद्यालयों तथा 65 शौचालय विहीन आंगनबाड़ियों में एक माह के भीतर शौचालय निर्माण एवं उन्हें चालू कराने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत विगत दो माह में 500 से अधिक आवास पूर्ण कर गृह प्रवेश कराने पर ग्रामीण विकास टीम की सराहना की गई। शेष आवासों का कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने को कहा गया।

    अतिक्रमण हटाने और योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा

    जिला कलक्टर ने समस्त विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपखण्ड अधिकारियों से समन्वय कर खेल मैदानों पर हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर 30 जून तक हटाने की कार्रवाई पूर्ण करें।

    डीएमएफटी योजना के तहत 29 करोड़ रुपये की राशि से स्वीकृत 161 कार्यों की समीक्षा करते हुए 31 मार्च तक सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी उत्थान योजना के तहत अप्रैल माह तक नए प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा गया।

    उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, सांसद एवं विधायक निधि, मेवात क्षेत्रीय विकास योजना, मनरेगा, डीएमएफटी, पंच गौरव, गुरु गोवलकर आकांक्षी ब्लॉक योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी उत्थान योजना और एमजेएसए सहित संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सालुखे गौरव रवीन्द्र को साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    मुख्य कार्यकारी अधिकारी सालुखे गौरव रवीन्द्र ने विश्वास दिलाया कि बैठक में दिए गए निर्देशों की समयबद्ध पालना सुनिश्चित की जाएगी।

    बैठक में एडीएम द्वितीय योगेश डागुर, एसीईओ श्रीमती आरती गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here