More
    Homeराजस्थानअलवरशिव परिवार मूर्ति स्थापना के अवसर पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

    शिव परिवार मूर्ति स्थापना के अवसर पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा


    तिजारा। तिजारा कस्बे के वार्ड 24 में स्थित भैरव बाबा मंदिर परिसर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए भैरव बाबा मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

    संयोजक एवं पूर्व पार्षद बुदन सैनी ने जानकारी दी कि शिव परिवार की प्रतिमाएं मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गईं। इसके उपरांत भव्य जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसादी ग्रहण की।

    इस धार्मिक आयोजन में प्रमुख रूप से
    कृष्ण सैनी, धनसिंह सैनी, पीसीसी सदस्य एवं पूर्व पार्षद शिवचरण सैनी, पूर्व पार्षद मंगतूराम सैनी, दिनेश सैनी, एडवोकेट आशीष आहूजा, बनेसिंह बिधूड़ी, रामचंद्र सैनी (ठेकेदार), पार्षद कमल, पार्षद अनिल सैनी, जसवंत यादव, बलवंत यादव, रामू सैनी, जीतू उर्फ जितेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    पूरे कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव से परिपूर्ण रहा, जिससे पूरे कस्बे में धार्मिक माहौल बना रहा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here