More
    Homeमनोरंजनक्यों शादी से डरती हैं डेजी शाह? करवाए अपने एग्स फ्रीज, कहा-...

    क्यों शादी से डरती हैं डेजी शाह? करवाए अपने एग्स फ्रीज, कहा- परिवार शुरू करने के लिए शादी जरूरी नहीं

    डेजी शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शादी को डरावना बताया है और उन्होंने साफ कहा कि उनके लिए परिवार शुरू करने के लिए शादी जरूरी नहीं है। साथ ही मां बनने को लेकर भी उन्होंने बड़ा फैसला लिया है। 

    आजकल शादी डरावनी लगती है

    फिल्मीग्यान को दिए एक इंटरव्यू में, ‘जय हो’ की एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं, ताकि भविष्य में जब भी वे चाहें, वे मां बन सकें। उनका कहना है कि वे अपनी जिंदगी के फैसले अपनी शर्तों पर लेना चाहती हैं।डेजी ने माना कि आजकल रिश्तों से जुड़ी खबरें उन्हें परेशान करती हैं। उन्होंने कहा, ‘हर दिन कुछ ना कुछ हो रहा है, कपल्स के ब्रेकअप या वो ‘ब्लू ड्रम’ जैसे चौंकाने वाले मामले। ये सब बहुत डरावना है।’हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने शादी को लेकर ज्यादा सोचा नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शादी करेंगी, तो उन्होंने जवाब दिया कि यह फैसला उन्होंने ‘ऊपरवाले पर छोड़ दिया है।’

    क्या चुनेंगी डेजी…प्यार या पैसा?

    इंटरव्यू के दौरान जब उनसे ‘प्यार’ और ‘पैसा’ में से एक चुनने को कहा गया, तो 41 साल की एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें दोनों चाहिए। उनका मानना है कि रिश्ते में इमोशनल कनेक्शन के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत होना भी जरूरी है। वे चाहती हैं कि उनका पार्टनर खुद से आर्थिक रूप से सुरक्षित और स्वतंत्र हो।

    परिवार शुरू करने के लिए शादी जरूरी नहीं

    मदरहुड पर बात करते हुए डेजी ने साफ कहा, ‘परिवार शुरू करने के लिए शादी जरूरी नहीं है।’ उन्होंने बताया कि उन्होंने एग फ्रीज करवाने का फैसला इसलिए लिया, ताकि वे जब भी चाहें, बच्चे कर सकें।

    वर्कफ्रंट

    वर्कफ्रंट की बात करें, तो डेजी शाह आखिरी बार वेब सीरीज 'रेड रूम' में नजर आईं थी। वे अब पलाश मुच्छल के निर्देशन में बनी फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ श्रेयास तलपडे नजर आएंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here