भक्ति संगीत, गुलाल और राधा-कृष्ण झांकी से सजा मंदिर परिसर
अलवर। जोहड़ा पटेल नगर स्थित मंदिर 1008 श्री वृंदावन चंद्रमा जी महाराज में शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को श्रद्धा और उल्लास के साथ फागोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिला मंडली द्वारा भक्ति संगीत एवं फाग के पारंपरिक भजन प्रस्तुत किए गए।
मंदिर के पुजारी पंडित मोनू शर्मा ने बताया कि महिला मंडली की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रभागा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने फाग के भजनों पर भावपूर्ण नृत्य किया तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटीं।
इस अवसर पर श्री राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में श्रीमती भगवती यादव, मुकुट सैनी, कृपा प्रजापत, शकुंतला सैनी, लालता सैनी, चंद्रभागा शर्मा, मीरा सैनी, मीनू सिंह, गायत्री सैनी, माया शर्मा, साक्षी सोनी, प्रेम सैनी, संतोष सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
फागोत्सव के समापन पर प्रभु की आरती की गई और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पुजारी पंडित मोनू शर्मा ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष विश्व शांति और विश्व कल्याण की भावना के साथ किया जाता है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


