More
    Homeराजस्थानअलवररामगढ़ ब्लॉक के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती

    रामगढ़ ब्लॉक के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती

    अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों 4 से 13 मार्च तक आवेदन, सेवानिवृत्त शिक्षक भी कर सकेंगे अप्लाई

    अलवर। जिले के रामगढ़ ब्लॉक स्थित राजकीय अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी के पदों पर नियुक्ति के लिए इच्छुक व्यक्ति एवं सेवानिवृत्त शिक्षक 4 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

    जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी ने बताया कि विद्या संबल योजना के तहत कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए गेस्ट फैकल्टी नियुक्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि रामगढ़ ब्लॉक के राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय नीकच हेतु अध्यापक लेवल-2 (अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान, उर्दू, सामाजिक विज्ञान) के 1-1 पद रिक्त हैं।

    वहीं राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय साहडोली में वरिष्ठ अध्यापक उर्दू के 1 पद, वरिष्ठ अध्यापक शारीरिक शिक्षक के 1 पद तथा अध्यापक लेवल-2 उर्दू के 1 पद पर नियुक्ति की जाएगी।

    अध्यापक एल-2 पद हेतु न्यूनतम योग्यता बीएड के साथ न्यूनतम अंकों सहित रीट लेवल-2 परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वरिष्ठ अध्यापक पद के लिए स्नातक एवं बीएड तथा शारीरिक शिक्षक पद के लिए स्नातक के साथ बीएड योग्यता आवश्यक है।

    उन्होंने बताया कि राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय नीकच में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here