प्रताप ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से होगा आयोजन, राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा वर्चुअल प्रसारण
अलवर। मुख्यमंत्री रोजगार मेले के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज 28 फरवरी (शनिवार) को प्रातः 11 बजे से प्रताप ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण भी किया जाएगा। राज्य स्तरीय आयोजन अजमेर में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। जिला स्तर पर उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं अभ्यर्थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, चयनित अभ्यर्थी एवं उनके परिजन शामिल होंगे। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को पारदर्शी एवं त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। जिला प्रशासन ने संबंधित अभ्यर्थियों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

