More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर से डहरामोड़ तक 22 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण को...

    कठूमर से डहरामोड़ तक 22 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

    कठूमर विधायक रमेश खींची की मांग पर बजट में घोषणा, 18 किमी सड़क निर्माण से भरतपुर की दूरी होगी करीब 20 किमी कम, देवी धौलागढ़ मंदिर विकास हेतु 1 करोड़ स्वीकृत

    कठूमर। विधायक रमेश खींची की मांग पर बजट घोषणा में सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़क चौड़ाईकरण परियोजना के तहत 22 करोड़ रुपये की लागत से कठूमर से डहरामोड़ तक सड़क का चौड़ाईकरण किया जाएगा। इसके साथ ही 1 करोड़ रुपये की लागत से मां देवी धौलागढ़ मंदिर के विकास कार्यों को भी मंजूरी प्रदान की गई है।

    बताया गया कि इस सड़क के निर्माण के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अटारी गांव, जो उनकी बहन की ससुराल है, मसारी मार्ग से सीधे जुड़ जाएगा।

    पूर्व प्रधान संजय खींची और भाजपा कार्यकर्ता गोपेश भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि कठूमर से डहरामोड़ वाया मसारी, भरीथल होते हुए अटारी तक 18 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह मार्ग कठूमर (अलवर) को नदबई (भरतपुर) से जोड़ेगा। सड़क निर्माण के बाद कठूमर से भरतपुर की दूरी करीब 20 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे यात्रियों को समय और धन दोनों की बचत होगी।

    इस घोषणा पर कठूमर के पूर्व चेयरमैन शेर सिंह मीणा, मसारी सरपंच मोहनलाल गुड्डू, मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तुसारी, सुनील बजाज, अनिल कौशिक, मुरारी नाटोज, नरेश ठेकेदार एवं राजेश पार्षद सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं विधायक रमेश खींची का आभार व्यक्त किया।

    मसारी क्षेत्र के ग्रामीणों में सड़क स्वीकृति को लेकर खुशी का माहौल है। सरपंच मोहनलाल गुड्डू ने बताया कि मसारी और भरीथल के ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क की मांग कर रहे थे। अब विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री द्वारा मंजूरी दिए जाने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here