More
    Homeराज्यराजस्थानटीकाराम जूली की माताजी काआज सायं पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

    टीकाराम जूली की माताजी काआज सायं पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

     आज सायं पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, मंत्री संजय शर्मा होंगे सीएम के प्रतिनिधि के रूप में शामिल 
    बहरोड़। राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली की  माताजी श्रीमती चलती देवी जी का देर रात जयपुर में देहावसान हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज 28 फरवरी 2026 को सायं 4 बजे उनके पैतृक गांव काठूवास, तहसील नीमराना, जिला कोटपूतली-बहरोड़ में किया जाएगा।  अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार की ओर से वन मंत्री संजय शर्मा तथा विधायक कुलदीप धनकड़ शामिल होंगे।
    श्रीमती चलती देवी जी सरल, धार्मिक प्रवृत्ति की और परिवार के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने सदैव सादगीपूर्ण जीवन जिया और सामाजिक मूल्यों को प्राथमिकता दी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वे अपने मधुर स्वभाव और सेवा भाव के कारण गांव में अत्यंत सम्मानित थीं। परिवार और समाज के संस्कारों को संजोए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    टीकाराम जूली, जो वर्तमान में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, अपनी माताजी से गहरा लगाव रखते थे। राजनीतिक जगत से भी अनेक नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। सोशल मीडिया पर भी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने शोक संदेश साझा किए हैं।गांव काठूवास तथा आसपास के क्षेत्रों में शोक का वातावरण है।

    मिशनसच टीम की ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। श्रीमती चलती देवी जी का सादा जीवन, उच्च विचार और पारिवारिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।

    सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर अंतिम संस्कार में शामिल होगे मंत्री संजय शर्मा 

     अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार की ओर से वन मंत्री संजय शर्मा तथा विधायक कुलदीप धनकड़ शामिल होंगे।

    दोनों जनप्रतिनिधि जयपुर से काठूवास के लिए रवाना हो चुके हैं। वे सायं 4 बजे होने वाले अंतिम संस्कार में उपस्थित रहकर शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री की ओर से श्रद्धांजलि एवं संवेदना संदेश प्रेषित करेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here