More
    Homeराज्यबाबैन में विकास परियोजना का शुभारंभ, लाडवा को मॉडल बनाने का दावा

    बाबैन में विकास परियोजना का शुभारंभ, लाडवा को मॉडल बनाने का दावा

    बाबैन|लाडवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है और क्षेत्र में निरंतर नई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जा रहा है। निर्माणाधीन योजनाएं पूरी होने के बाद लाडवा प्रदेश की अन्य विधानसभाओं के लिए विकास का मॉडल बनेगा। यह विचार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को बाबैन में सरस्वती चौक के सौंदर्यीकरण कार्य के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को संबोधित करने के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाडवा क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी दोनों हिस्सों में करोड़ों रुपये की लागत से अनेक विकास परियोजनाएं चल रही हैं। उमरी में लगभग पांच एकड़ भूमि पर संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा राक्षी नदी को पक्का करने, लाडवा शहर में सड़क निर्माण कार्य, बिहोली में राजकीय पशु चिकित्सा पॉलिक्लीनिक की स्थापना तथा गांव धनौरा जाटान में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल स्टेडियम तैयार किया गया है। रामकुंडी स्थित अग्रसेन चौक का सौंदर्यीकरण भी पूरा किया जा चुका है।मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में फसल खराबे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 15,448 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई है। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से 53,821 किसानों को 116 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा जारी किया गया, जिसमें बाजरा, कपास, धान और ग्वार फसलों के नुकसान की भरपाई शामिल है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र के अनुसार 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित की है और अधिसूचना जारी कर इसे लागू किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अंग्रेजों के समय से लागू आबियाना व्यवस्था समाप्त कर किसानों को राहत दी है। नकली खाद, बीज और कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया गया है, जिसमें पांच वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। साथ ही खरीफ सीजन-2024 से फसल खरीद का भुगतान 48 घंटे के भीतर डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में भेजा जा रहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here