दुबई में फंसे जैन परिवारों के लिए JITO इंटरनेशनल और दुबई टीम ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
जयपुर। अभी के हालात और एयरस्पेस बंद होने की वजह से यदि कोई जैन सदस्य दुबई में फंसा हुआ है और उसे रहने की जगह या किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो वह बेझिझक संपर्क कर सकता है।
दुबई से हमारे JITO सदस्य राजेशभाई ने इस कठिन समय में दिल खोलकर सहयोग की पेशकश की है। उन्होंने अपने होटल में ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य आवश्यक मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है, ताकि किसी भी सदस्य को परेशानी का सामना न करना पड़े।
JITO इंटरनेशनल विंग और JITO दुबई टीम ने स्पष्ट किया है कि यह परिवार का समय है और हर सदस्य की सुरक्षा व सुविधा सर्वोपरि है। संगठन ने सभी से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क करें।
संगठन की ओर से संदेश दिया गया है कि “JITO आपका परिवार है, और हम इस मुश्किल हालात में आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।”
सभी की सुरक्षा और कुशलता के लिए प्रार्थना की गई है।
☎️ हेल्पलाइन नंबर
राजेश जैन: +971 50 915 4522
बीरेन जसानी: +971 50 462 8839
मुकेश वोरा: +971 50 553 6018
दौलत जैन: +91 98402 77772
महावीर मेहता: +91 96867 64061
महावीर जैन: +91 98804 88700
निसर्ग डुगद: +971 506401075
विपिन मालू: +971 506794199
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

