More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशस्टेशन पर देर तक पत्नी का इंतजार करते रहे जज, पुलिस ने...

    स्टेशन पर देर तक पत्नी का इंतजार करते रहे जज, पुलिस ने ट्रेन की तलाशी में बरामद किया शव

    रतलाम।  कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17606) से एक बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है. ट्रेन में यात्रा के दौरान अतिरिक्‍त जिला न्‍यायाधीश राजकुमार चौहान की पत्नी उषा चौहान की ट्रेन के वाॅशरुम में रहस्‍यमायी तरीके से मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने ट्रेन को रुकवाया और वाॅशरुम का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला है।

    न्‍यायाधीश ने पुलिस को दी सूचना

    पुलिस की शुरूआती जांच में महिला की मौत का कारण साइलेंट अटैक माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार, अतिरिक्‍त जिला न्‍यायाधीश राजकुमार चौहान अपनी पत्नी उषा चौहान के साथ जोधपुर से निंबाहेड़ा जा रहे थे. दोनों पती-पत्नी अलग-अलग कोच में यात्रा कर रहे थे. निंबोहेड़ा पहुंचने से पहले पत्नी उषा चौहान ने पति राजकुमार चौहान को फोन कर बताया कि वह वॉशरुम जा रही है. इसके बाद जब ट्रेन निंबोहेड़ा स्‍टेशन पर पहुंची तो राजकुमार चौहान ट्रेन से उतर गए लेकिन उनकी पत्नी कोच से बाहर नहीं आई. थोड़ा इंतजार करने के बाद भी उषा चौहान कोच से नहीं आई तो उन्‍हें चिंता हुई और उन्‍होंने तुरंत रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी।

    वॉशरुम के अंदर मिला शव

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने ट्रेन को मंदसौर में रूकवाया और वहां वॉशरुम खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन दरवाजा नहीं खुल सका. इसके बाद ट्रेन को रतलाम जिले के जावरा अनुभाम के फिर से रुकवाया गया, जहां पुलिस ने वॉशरुम का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो ऊषा चौहान का शव पड़ा मिला।

    साइलेंट अटैक हो सकता है मौत का कारण

    पुलिस ने तुरंत शव को वाॅशरुम से बाहर निकालकर अस्‍पताल भिजवाया, जहां डॉक्‍टरों ने शुरूआती जांच में मौत का कारण साइलेंट अटैक बताया है. हालांकि, मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई कर जांच की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here