More
    Homeराजस्थानअलवरअंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं और किशोरियों की...

    अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं और किशोरियों की स्वास्थ्य जांच

    थानागाजी ब्लॉक में 1400 महिलाओं व किशोरियों की एनीमिया जांच, आयरन-फोलिक एसिड गोलियां वितरित

    थानागाजी। अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार गुरुवार को थानागाजी ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में एनीमिया की जांच कर आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां भी वितरित की गईं।

    ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनवारी लाल के मार्गदर्शन तथा महिला अधिकारिता विभाग के पर्यवेक्षक अशोक कुमार गुर्जर के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत ब्लॉक थानागाजी के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    शिविरों के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया की जांच की तथा उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया। साथ ही एनीमिया से बचाव और शरीर में खून की कमी से होने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया।

    इस दौरान महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों तथा ग्राम पंचायत की साथीनों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने केंद्रों पर उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन के बारे में जानकारी दी।

    अधिकारियों ने बताया कि एनीमिया महिलाओं और किशोरियों में होने वाली एक आम समस्या है, जिससे कमजोरी, थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसे रोकने के लिए समय-समय पर जांच और आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन जरूरी है।

    अभियान के अंतर्गत थानागाजी ब्लॉक के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित शिविरों में लगभग 1400 किशोरियों और महिलाओं की जांच की गई तथा उन्हें आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की गईं।

    स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं और किशोरियों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की कमजोरी या बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here