More
    Homeराजस्थानअलवरसीआरपीएफ जवान की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, कार्रवाई की मांग

    सीआरपीएफ जवान की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, कार्रवाई की मांग

    नरहेट गांव में पटवारी व परिजनों पर 5 बीघा जमीन पर कब्जा कर मकान बनाने का आरोप, बेदखली के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं

    थानागाजी। क्षेत्र के नरहेट गांव में सीआरपीएफ के एक जवान की करीब पांच बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित जवान ने आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर प्रतापगढ़ लालपुरा हल्का के पटवारी और उनके परिजनों द्वारा कब्जा कर मकान बना लिए गए हैं।

    पीड़ित फौजी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा उसके परिवार को खसरा नंबर 149 और 150 में जमीन आवंटित की गई थी। उस समय वह नौकरी के कारण गांव में मौजूद नहीं था। इसी दौरान आरोप है कि पटवारी और उसके परिवार के लोगों ने जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर लिया।

    जवान ने बताया कि उसने इस मामले को लेकर न्यायालय में मुकदमा दायर किया था, जिसमें उसे जीत मिली और अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए गए। न्यायालय के आदेश के बाद तहसीलदार प्रतापगढ़ को कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

    पीड़ित का आरोप है कि संबंधित पटवारी के ऊंचे रसूख के कारण प्रशासन द्वारा कार्रवाई में देरी की जा रही है, जिससे उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है।

    मामले को लेकर तहसीलदार दाताराम गुर्जर ने बताया कि जमीन को लेकर बेदखली के आदेश जारी हो चुके हैं और जल्द ही इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर न्याय की मांग की है, ताकि देश की सीमा की रक्षा करने वाले जवान को उसकी जमीन वापस मिल सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here