More
    Homeराज्ययूपीसहारा समूह पर शिकंजा कसता जा रहा, ED छापे में चौंकाने वाले...

    सहारा समूह पर शिकंजा कसता जा रहा, ED छापे में चौंकाने वाले खुलासे

    ओडिशा समेत तीन राज्यों में छापेमारी के बाद सहारा के संदिग्ध जमीन सौदे का खुलासा, यूपी सहित अन्य राज्यों की संपत्तियों की भी हो रही तफ्तीश

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में सहारा समूह से जुड़ी संपत्तियों की बिक्री को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच तेज हो गई है। ओडिशा समेत तीन राज्यों में की गई कार्रवाई के बाद यह मामला सामने आया है, जिससे सहारा समूह से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

    दरअसल, ईडी की कोलकाता आंचलिक कार्यालय की टीम ने 26 फरवरी को ओडिशा के बहरामपुर और भुवनेश्वर, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर तथा कर्नाटक के बेल्लारी स्थित परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारी सामने आई है।

    जांच में पता चला कि बहरामपुर स्थित सहारा प्राइम सिटी लिमिटेड की 43 एकड़ भूमि में से लगभग 32 एकड़ जमीन दिसंबर 2025 में बेच दी गई थी। यह जमीन एक निरस्त बोर्ड प्रस्ताव के आधार पर सहारा समूह के ही एक कर्मचारी के पक्ष में बेची गई बताई जा रही है।

    जांच एजेंसी के अनुसार इस जमीन के विक्रय में अदालत के निर्देशों की अनदेखी की गई है। एजेंसी को संदेह है कि यह सौदा समूह के वरिष्ठ प्रबंधन के निर्देश पर किया गया हो सकता है।

    ईडी अब इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इसी तरह के जमीन सौदे अन्य राज्यों में भी किए गए हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सहारा समूह की संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

    जांच एजेंसी को आशंका है कि इस तरह की संदिग्ध बिक्री अन्य स्थानों पर भी की गई हो सकती है। जहां भी सहारा समूह की संपत्तियों की बिक्री में अनियमितता सामने आएगी, वहां ईडी द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here