More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़बी.टी.आई. ग्राउंड में नवरात्रि एवं गरबा आयोजन का यह 15वाँ वर्ष और...

    बी.टी.आई. ग्राउंड में नवरात्रि एवं गरबा आयोजन का यह 15वाँ वर्ष और भी भव्य होगा

    ’’रायपुर ।’’ राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. ग्राउंड में संकल्प नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी नवरात्रि पर्व के अवसर पर भव्य नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को सिविल लाइन, रायपुर में समिति की बैठक संयोजक संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने आगामी नवरात्रि उत्सव की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की। उत्सव को भव्य, व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, रास गरबा आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर समिति की टीम द्वारा विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं एवं गरबा प्रेमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और पूरा उत्सव अनुशासित एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो। समिति के संयोजक एवं छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि ’’संकल्प नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव के आयोजन का यह 15वां वर्ष है।’’ इस अवसर पर मां दुर्गा की विधि-विधान से आराधना के साथ पारंपरिक रास गरबा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में मां जगदंबा की पूजा-अर्चना करने के साथ ही रास गरबा के माध्यम से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। श्रीवास्तव ने कहा कि ’’नवरात्रि केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है।’’ मां दुर्गा की आराधना के साथ रास गरबा उत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। संकल्प नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव समिति का प्रयास रहेगा कि शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. ग्राउंड में आयोजित होने वाला यह उत्सव ’’श्रद्धा, भक्ति, उत्साह, उमंग और भव्यता का अनूठा संगम’’ बने। समिति ने क्षेत्रवासियों एवं राजधानी रायपुर के समस्त श्रद्धालुओं से आगामी नवरात्रि एवं रास गरबा उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। समिति ने श्रद्धालुओं से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ इस भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से ’’अनीता खंडेलवाल, राजेश गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, मिलिंद गौतम, अमरजीत सिंह, मनोज खुड़िया, सुनीला अग्रवाल, सुमन मुठा एवं नेहा खंडेलवाल’’ उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here