More
    Homeराज्यबिहारमुजफ्फरपुर में होली विवाद के बीच युवती की संदिग्ध मौत, तीन आरोपी...

    मुजफ्फरपुर में होली विवाद के बीच युवती की संदिग्ध मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

    मुजफ्फरपुर। के तुर्की थाना क्षेत्र के चंदूआ गांव में होली पर्व के दिन हुए आपसी विवाद में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मनीषा कुमारी (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत मिट्टी खेलने को लेकर होली के दिन दो पक्षों में हुई मारपीट से हुई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपी युवती के घर घुसकर परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी-परिजन

    घटना के बाद परिजन शोक में डूब गए हैं और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि पहले भी इस विवाद को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस पर नाराज आरोपी ने उनके साथ मारपीट की, जिसके कारण मनीषा गंभीर रूप से घायल हुई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मामले की जांच शुरू

    एसडीपीओ वेस्ट अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि युवती की संदिग्ध मौत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस FSL की मदद से घटनास्थल का सर्वे कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here