More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़‘कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं’, टीएस सिंहदेव के बयान...

    ‘कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं’, टीएस सिंहदेव के बयान पर विजय शर्मा का तंज

    छत्तीसगढ़।  के पूर्व डिप्टी सीएम और सीनियर कांग्रेस लीडर टीएस सिंहदेव ने खास बातचीत में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भूपेश बघेल और TS सिंहदेव की जोड़ी यानी ‘जय-वीरू’ की जोड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है. जिसके बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. वहीं डिप्टी CM विजय शर्मा ने भी इसे लेकर तंज कसा है। 

    जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी

    टीएस सिंहदेव ने 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भूपेश बघेल और TS सिंहदेव की जोड़ी यानी ‘जय-वीरू’ की जोड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 2018 से पहले हम लोगों ने एक साथ काम किया लेकिन हमेशा शोले मूवी ही नहीं चलेगी. शोले में तो गब्बर सिंह भी था, अब नई फिल्म आएगी और अच्छा काम करना है। 

    इस दौरान सिंहदेव ने यह भी कहा कि भले ही विधानसभा चुनाव के लिए 3 साल से भी कम समय बचा है लेकिन चुनाव की तैयारी हमेशा चलती रहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उन सभी मुद्दों को उठा रही है जिसकी वजह से आम लोग परेशान हो रहे हैं, चाहे वह कानून व्यवस्था की बात हो या फिर धान खरीदी की या फिर स्कूल आंगनबाड़ी की। 

    कांग्रेस के लोग बाबा को छल रहे हैं

    वहीं टीएस सिंहदेव के इस बयान पर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी टीएस बाबा को छल रहे हैं. कांग्रेसी टीएस बाबा को फिल्म से बाहर कर देंगे. भूपेश बघेल अपनी फ़िल्म बना लेंगे। 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here