More
    Homeराजस्थानजयपुरराजसेस महाविद्यालयों में जल्द भर्तियां, रिक्त पदों को भरेगी सरकार

    राजसेस महाविद्यालयों में जल्द भर्तियां, रिक्त पदों को भरेगी सरकार

    राजसेस कॉलेजों में प्राचार्य व शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू

    जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही भर्तियां निकालकर राजसेस राजकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों को भरेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल राजसेस महाविद्यालयों में प्राचार्य के खाली पदों पर राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त करने की प्रक्रिया जारी है, जिसके लिए वित्त विभाग से अनुमति भी ले ली गई है।

    मंत्री बैरवा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने राजसेस योजना के तहत महाविद्यालय तो खोल दिए, लेकिन उनके लिए पदों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में राजसेस महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को फिलहाल विद्या संबल योजना के माध्यम से भरा जा रहा है। साथ ही सरकारी महाविद्यालय के प्राचार्य को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है।

    नियमित महाविद्यालयों में पदोन्नति के बाद ही भरे जाएंगे पद

    उन्होंने बताया कि नियमित राजकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य के रिक्त पद राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) से चयनित अभ्यर्थियों की उपलब्धता, पदोन्नति और अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नियमानुसार भरे जाएंगे।

    मंत्री ने यह भी बताया कि न्यायालय में वरिष्ठता सूची पर स्थगन होने के कारण प्राचार्य पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया फिलहाल लंबित है, जिसके चलते कई पद खाली हैं।

    खैरवाड़ा क्षेत्र के महाविद्यालयों का विवरण सदन में रखा

    उपमुख्यमंत्री बैरवा ने सदस्य दयाराम परमार के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में विधानसभा क्षेत्र खैरवाड़ा में स्थित नियमित और राजसेस राजकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य के स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त पदों का विस्तृत विवरण सदन के पटल पर रखा।

    इसके साथ ही उन्होंने व्याख्याताओं के स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त पदों का पूरा ब्यौरा भी सदन में प्रस्तुत किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here