More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, किशोरियों के स्वास्थ्य की दिशा में...

    कठूमर में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, किशोरियों के स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम

    एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 14–15 वर्ष की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

    कठूमर। महिलाओं के स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 14 वर्ष की आयु पूरी करने वाली लड़कियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को कठूमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. जवाहर सिंह ने इस अभियान का विधिवत उद्घाटन किया।

    सीएचसी प्रभारी डॉ. जवाहर सिंह ने बताया कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण करवाने से इस गंभीर बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। यह टीकाकरण विशेष रूप से किशोरियों और युवतियों के लिए अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि इससे भविष्य में कैंसर होने का जोखिम काफी कम हो जाता है।

    देशव्यापी अभियान के तहत शुरू हुआ टीकाकरण

    बीसीएमओ डॉ. अमरदीप सिंह गुर्जर ने बताया कि 14 वर्ष की लड़कियों के लिए देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत कठूमर और जटवाड़ा सीएचसी पर की गई है। उन्होंने कहा कि यह पहल गर्भाशय ग्रीवा कैंसर को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है।

    उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के इस महत्वपूर्ण अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी 14 से 15 वर्ष की बेटियों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।

    स्वास्थ्यकर्मियों की रही मौजूदगी

    इस अवसर पर डॉ. सुनीता गोयल, डॉ. सतीश चौधरी, कृष्ण कुमार यादव, डॉ. हेमंत बर्मा, रामरतन सैनी, सुमन किराड़, शर्मिला, नेहा और निक्की सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here