टंकण गति परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित, 31 दिसंबर 2022 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों को मिलेगा मौका
अलवर। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम एवं परीक्षा आयोजन समिति की अध्यक्ष श्रीमती बीना महावर ने बताया कि मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति के बाद जिला स्तर पर आयोजित होने वाली कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा के लिए पात्र कर्मचारियों को कार्मिक विभाग द्वारा दो अतिरिक्त अवसर प्रदान किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2022 से पूर्व नियुक्त ऐसे मृतक आश्रित कर्मचारी, जिन्होंने अभी तक टंकण गति परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। संबंधित कार्मिक अपने आवेदन पत्र जिला कार्यालय की वेबसाइट www.alwar.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
30 मार्च तक जमा कराने होंगे आवेदन
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्देशानुसार आवेदन पत्र की सभी प्रविष्टियां पूर्ण कर 30 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक जिला कार्यालय में जमा कराना होगा।
उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2026 को राजपत्रित अवकाश होने के कारण आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है।
इसके साथ ही ऐसे अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कर्मचारी या अभ्यर्थी, जिन्होंने मई 2026 में आयोजित होने वाली नियमित टंकण गति परीक्षा के लिए अभी तक आवेदन पत्र नहीं भेजे हैं, वे भी वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित तिथि तक जमा कर सकते हैं।
500 रुपये परीक्षा शुल्क अनिवार्य
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ 500 रुपये का निर्धारित परीक्षा शुल्क भी जमा कराना अनिवार्य है। यह शुल्क डिमांड ड्राफ्ट (DD) के माध्यम से “जिला कलक्टर, परीक्षा अलवर (District Collector Examination Alwar)” के पक्ष में देय होगा, जिसे आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।
अधिकारियों ने पात्र कर्मचारियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर परीक्षा में भाग लेने का आह्वान किया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

