More
    Homeदेशमहाराष्ट्र में बड़ा विमान हादसा टला, उड़ान भरते समय रनवे से उतरा...

    महाराष्ट्र में बड़ा विमान हादसा टला, उड़ान भरते समय रनवे से उतरा ट्रेनी प्लेन

    मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर में एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से हवाई अड्डे पर हलचल मच गई। हादसा उस समय हुआ, जब विमान उड़ान भरने के लिए रनवे पर दौड़ रहा था। इसी दौरान विमान अनियंत्रित होकर रनवे से फिसल गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार महिला पायलट सुरक्षित हैं। हादसे में उनके घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    अधिकारियों के मुताबिक, सोलापुर हवाई अड्डे पर प्रशिक्षण विमान टेकऑफ करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान विमान रनवे से फिसल गया। घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि महिला पायलट सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। विमान रनवे से कैसे फिसला और तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से यह घटना हुई, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here