More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशUPSC 2025 में एमपी के 43 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, भोपाल के...

    UPSC 2025 में एमपी के 43 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, भोपाल के ईशान भटनागर को 5वीं रैंक

    भोपाल|संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने सविल सर्विस एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा आदि सेवाओं के लिए 958 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है. वहीं, मध्य प्रदेश से ईशान भटनागर ने बाजी मारी है. उन्हें ऑल इंडिया 5वीं रैंक मिली है|

    मध्य प्रदेश के 43 उम्मीदवारों को मिली सफलता

    मध्य प्रदेश के 43 उम्मीदवारों को सफलता मिली है. भोपाल के ईशान भटनागर को 5वां स्थान मिला है. उनका ऑप्शनल विषय सोशियोलॉजी था. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार ईशान मूल रूप से भोपाल के रहने वाले हैं. उनकी स्कूली शिक्षा डीपीएस से पूरी हुई है. उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से अपनी वकालत की पढ़ाई पूरी की. ईशान के अलावा धार के पच्छल सेक्रेटरी को 8वां स्थान, सागर की आस्था जैन को 9वां स्थान, खंडवा की रूपल जैसवाल को 43 वां स्थान मिला|

    ये है चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट

    रैंक    नाम    शहर
    5    ईशान भटनागर    भोपाल
    8    पच्छल सेक्रेटरी    धार
    9    आस्था जैन    सागर
    43    रूपल जैसवाल    खंडवा
    44    दीक्षा चौरसिया    इंदौर
    56    समीक्षा द्विवेदी    इंदौर
    67    विश्वजीत गुप्ता    दतिया
    88    दीक्षा पाटकर    नरसिंहपुर
    160    श्रृष्टि गोयल    ग्वालियर
    173    अक्षत बल्दवा    इंदौर
    186    आशीष शर्मा    मुरैना
    194    श्रेयांश बरोदिया    नर्मदापुरम
    209    सक्षम राजपूत    टीकमगढ़

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here