More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित

    कठूमर में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित

    14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक प्रकरण भेजने के दिए निर्देश

    कठूमर। तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के अध्यक्ष उदय सिंह अलोरिया (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के चैम्बर में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

    तालुका विधिक सेवा समिति (न्यायालय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) कठूमर की सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि बैठक में बैंक अधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रीलिटिगेशन प्रकरणों को लोक अदालत में रैफर करवाने तथा उनका आपसी समझौते से निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

    उन्होंने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को पूरे भारत में आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न प्रकार के लंबित और प्रीलिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा।

    बैठक में एसबीआई कठूमर के शाखा प्रबंधक रवि कुमार मीणा, ग्रामीण बैंक कठूमर के प्रबंधक सर्वदमन शर्मा, ग्रामीण बैंक रोणिजाथान के प्रबंधक रवि मीणा, ग्रामीण बैंक बड़ोदाकान के प्रबंधक रवि बैरवा, ग्रामीण बैंक तसई के प्रबंधक पवन पाराशर, ग्रामीण बैंक गारू के प्रबंधक मुकेश गर्ग, ग्रामीण बैंक खेडली के प्रबंधक उपेन्द्र पाल सिंह तथा बैंक ऑफ बड़ौदा खेडली के प्रबंधक सौरभ ऐरन उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here