सेमिनार में अग्निवीर भर्ती सहित भारतीय सेना में करियर के विविध अवसरों की दी जानकारी
खैरथल। राजकीय महाविद्यालय खैरथल में करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट समिति के तत्वावधान में भारतीय सेना में उपलब्ध विविध रोजगार अवसरों की जानकारी देने के उद्देश्य से विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में युवाओं को भारतीय सेना में अग्निवीर, धर्म शिक्षक, नर्सिंग ऑफिसर सहित स्थायी नियुक्ति और ऑफिसर भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
सेमिनार में आर्मी मेडिकल ऑफिसर मेजर शाहिद मंजूर और हवलदार शंकर राव ने विद्यार्थियों को सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को सेना में उपलब्ध विभिन्न पदों, भर्ती प्रक्रिया और आवश्यक योग्यताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों ने अग्निवीर भर्ती को लेकर कई प्रश्न पूछे, जिनका सेना के अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर देते हुए पूरी भर्ती प्रक्रिया समझाई।
सेमिनार में सेना अधिकारियों ने छात्राओं को भी सेना में भर्ती होने का आह्वान किया और महिलाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने आर्मी प्रतिनिधियों को महाविद्यालय की ओर से पौधा भेंट कर आभार व्यक्त किया। संकाय सदस्य डॉ. सरस्वती मीणा ने पैरामिलिट्री फोर्स में नियुक्ति के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर साक्षी जैन, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. महेश गोठवाल, लेखाधिकारी मनोज गुप्ता, विक्रम सिंह प्रभुदयाल, सौम्या बारेठ, आशीष शर्मा, अमीचंद सहित महाविद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


