गांधी दर्शन समिति की बैठक में देश में भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने का आह्वान
अलवर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के सभी जिला संयोजकों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
जिला संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया कि बैठक में अशोक गहलोत ने कहा कि आज पूरे देश में महात्मा गांधी के विचारों पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सांप्रदायिक ताकतें समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, ऐसे समय में गांधीवादी कार्यकर्ताओं को आगे आकर समाज में अमन-चैन और भाईचारे का संदेश देना चाहिए।
उन्होंने सभी जिला संयोजकों से चर्चा करते हुए गांधी दर्शन समिति को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया तथा गांधीवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला संयोजक हिमांशु शर्मा ने अलवर जिले में गांधी दर्शन समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि अलवर जिले के प्राचीन जिला कुटुंब ऐप पर 13 हजार से अधिक गांधीवादी कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है, जिसकी बैठक में सराहना की गई।
बैठक में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ गिरधारी सिंह बापना, धर्मवीर कटेवा, श्याम सुंदर जोशी, सीकर जिला संयोजक शिव भगवान नागा, धौलपुर संयोजक धर्मेंद्र शर्मा, भरतपुर संयोजक उमेश देवेंद्र शर्मा, भीलवाड़ा संयोजक अक्षय त्रिपाठी, हनुमानगढ़ संयोजक श्रवण तंवर, जैसलमेर संयोजक उम्मेद सिंह तंवर, देवराज चैरवाल, बक्शानंद भारती, नागेंद्र सिंह, कोटपूतली संयोजक हर्षवर्धन शर्मा, फौजी देवेंद्र शर्मा सहित कई गांधीवादी विचारक मौजूद रहे।
बैठक के दौरान गांधीवादी विचारधारा को मजबूत करने और समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की गई।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


