More
    Homeराज्यपंजाबसरपंच हत्याकांड में बड़ा एक्शन: ड्रग सूचना लीक के आरोप में हेड...

    सरपंच हत्याकांड में बड़ा एक्शन: ड्रग सूचना लीक के आरोप में हेड मुंशी सस्पेंड

     जालंधर|  मेहतपुर के गांव बूटे दिया छन्ना के 62 वर्षीय सरपंच महिंदर सिंह की मौत के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेड मुंशी सुखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है।आरोप है कि थाने में आने वाली ड्रग तस्करी से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं वह कथित तौर पर आरोपियों तक पहुंचाता था। मामला डीएसपी सुखपाल सिंह के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई, जिसके बाद सस्पेंशन के साथ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए।इस कार्रवाई के बाद सरपंच को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर थाने के बाहर धरने पर बैठे समर्थकों ने सोमवार रात अपना धरना समाप्त कर दिया। समर्थक पिछले कई दिनों से आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे।थाना प्रभारी पंकज कुमार के अनुसार सरपंच के शव का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा। वहीं मुख्य आरोपी सौदागर राजा सहित अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को सौदागर राजा ने अपने साथियों के साथ सरपंच पर हमला कराया था। गंभीर रूप से घायल सरपंच की सात दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को नामजद किया है, जिनमें से दो सुखजीत सिंह और अरमान को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here