टैबलेट वितरण से राजीविका की उत्कृष्ट दीदियों को किया सम्मानित
कठूमर। ब्लॉक राजीविका, डीओपीएमजीयू के तहत लखपति दीदी योजना में चयनित कैडरों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 10 उत्कृष्ट महिलाओं को टैबलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया, ताकि वे आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए अपने व्यवसाय और आजीविका गतिविधियों का बेहतर प्रबंधन कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूहों और ग्राम संगठनों से जुड़ी महिलाओं को उनके कार्य के आधार पर टैबलेट प्रदान किए गए। राधा विकास समूह, विद्या ग्राम संगठन की ज्योति सीएलएफ से जुड़ी कृषि सखी को टैबलेट दिया गया। इसी प्रकार मीरा मोहित समूह, एकता ग्राम संगठन की कृषि सखी को सूरज सीएलएफ के माध्यम से टैबलेट प्रदान किया गया।
मधु कुमारी (श्रीगणेश समूह, आकाश ग्राम संगठन) को रानी लक्ष्मी बाई सीएलएफ के तहत पशु सखी के रूप में टैबलेट दिया गया। रेनू कुमारी (लक्ष्मी समूह, प्रकाश ग्राम संगठन) को ज्योति सीएलएफ के माध्यम से पशु सखी के लिए टैबलेट प्रदान किया गया।
ज्योति कुमारी (बजरंग बली अभियान समूह) को बैंक सखी के रूप में टैबलेट दिया गया, जबकि संजनी (शिवानी समूह, राधिका ग्राम संगठन) को मुरज सीएलएफ के तहत डाटा एंट्री सखी के लिए टैबलेट प्रदान किया गया।
इसके अलावा सरिता (रोशनी समूह, नई किरण ग्राम संगठन), पार्वती (राधा रानी समूह, रितिका ग्राम संगठन) और बीकेश (भीमराव अंबेडकर समूह, करिश्मा ग्राम संगठन) को लखपति दीदी अधिक आय आजीविका रजिस्टर के आधार पर टैबलेट दिए गए। वहीं रेणू (शिवासागरम समूह, उजाला ग्राम संगठन) को राजीविका के सर्वश्रेष्ठ कैडर के रूप में टैबलेट प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को कौशल विकास के साथ आधुनिक डिजिटल तकनीक से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर प्रबंधक प्रियंका शर्मा, कमलेश शर्मा, क्लस्टर मैनेजर कोमल कुमारी सहित राजीविका के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


