More
    Homeराजस्थानअलवरमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 14 से...

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 14 से 19 मार्च तक भव्य आयोजन

    राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 14 से 19 मार्च तक आयोजित होंगे जनकल्याणकारी आयोजन

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गत वर्ष से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राजस्थान दिवस मनाने की परंपरा शुरू की गई है। इसी क्रम में अलवर जिले में इस वर्ष भी राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 14 मार्च से 19 मार्च तक विभिन्न जनकल्याणकारी, सांस्कृतिक और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि राजस्थान दिवस समारोह की शुरुआत 14 मार्च से सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह के साथ होगी। इसके तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि 15 मार्च को प्रातः 6:30 बजे कम्पनी बाग से प्रताप ऑडिटोरियम तक विकसित रन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान को जाने डिजिटल क्विज, विश्वविद्यालय और कॉलेजों में निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन ओडीओपी मेले और प्रदर्शनी का भी शुभारंभ होगा।

    जिला कलक्टर ने बताया कि 16 मार्च को राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। वहीं 17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस के तहत रोजगार मेला, स्टार्टअप गतिविधियां, युवा सहभागिता कार्यक्रम, विकास कार्यों का शिलान्यास और रोजगार उत्सव आयोजित होंगे। इसी दिन राजस्थान को जाने क्विज प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन भी प्रातः 11 बजे प्रताप ऑडिटोरियम में होगा।

    इसके अलावा 17 मार्च को ही शाम 5 बजे जिला कलक्ट्रेट सभागार में उद्योगपतियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह और निजी क्षेत्र में रोजगार पत्रों का वितरण भी किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि 18 मार्च को किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। साथ ही शाम 6 बजे जिले के प्रमुख राजकीय मंदिरों में विशेष आरती कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    19 मार्च को राजस्थान दिवस के मुख्य समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसके साथ ही शाम के समय कम्पनी गार्डन और मूसी महारानी की छतरी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

    जिला कलक्टर ने बताया कि इन जिला स्तरीय कार्यक्रमों के सफल आयोजन और समन्वय के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम के पर्यवेक्षण में पर्यटन विभाग की उपनिदेशक को नोडल अधिकारी तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक को तकनीकी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here