अग्रवाल धर्मशाला में होगा शपथ ग्रहण समारोह, समाज के गणमान्य नागरिकों की रहेगी उपस्थिति
खैरथल। अग्रवाल सभा संस्थान खैरथल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल बना हुआ है। समारोह का आयोजन मातोर रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में प्रातः 11:15 बजे से प्रारंभ होगा।
संस्थान के सचिव नवीन अग्रवाल ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहने की संभावना है। कार्यक्रम को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि अलवर जिला अग्रवाल संस्थान के जिला अध्यक्ष हुकुमचंद गर्ग होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकुल गोयल करेंगे। वहीं, बानसूर पुलिस उपाधीक्षक मेघा गोयल तथा किशनगढ़ बास अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के रीडर योगेश गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समाजहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लेगी। संस्थान के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

