More
    Homeराजस्थानअलवरजैन समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

    जैन समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

    सर्वसम्मति से बनी नई कार्यकारिणी, मुकेश जैन तीसरी बार अध्यक्ष

    कठूमर। कस्बे के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सकल दिगंबर जैन समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक कार्यवाहक अध्यक्ष सरूपचंद जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें नई प्रबंध कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

    बैठक में मुकेश कुमार जैन (सोंख वाले) को तीसरी बार अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष सरूपचंद जैन ने बताया कि मुकेश जैन के नेतृत्व वाली कार्यकारिणी को पुनः सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई है।

    नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में कैलाशचंद जैन (सेवानिवृत्त अध्यापक), मंत्री नरेश जैन, उपमंत्री प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष शीतल जैन (दीपू), कोठारी अनिल जैन एवं सह-कोठारी जितेंद्र जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा बसंत कुमार जैन, विजयपाल जैन, सरूपचंद जैन, संजय जैन और शीतल जैन को सदस्य के रूप में चुना गया।

    इस अवसर पर उपस्थित जैन धर्मावलंबियों ने नवीन कार्यकारिणी का हर्षोल्लास के साथ माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में कार्यकारिणी के गठन को औपचारिक स्वीकृति दी गई।

    नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि समाज द्वारा तीसरी बार उन पर जताए गए विश्वास के लिए वे आभारी हैं। उन्होंने बताया कि आदिनाथ एवं पार्श्वनाथ जैन मंदिर की संपत्तियों की समुचित देखभाल की जाएगी तथा मंदिरों से जुड़ी पुरानी, जर्जर या नष्ट हो चुकी वस्तुओं के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here