इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च 2026 तक कर सकते हैं आवेदन
अलवर। पारिवारिक न्यायालय संख्या-01 के न्यायाधीश ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के निर्देशानुसार पारिवारिक न्यायालय (राजस्थान) नियम 1991 के तहत पारिवारिक न्यायालय संख्या-01 अलवर में दो परामर्शदाताओं की नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्ति 2 वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ 27 मार्च 2026 तक पारिवारिक न्यायालय संख्या-01 अलवर में प्रस्तुत कर सकते हैं।
आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, शर्तें एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय अलवर की आधिकारिक वेबसाइट https://alwar.dcourts.gov.in/ पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पूर्व वेबसाइट का अवलोकन कर समस्त दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर लें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

