More
    Homeराजस्थानअलवरखेड़ली में महिला से लूट का प्रयास, थाने के पास बदमाशों का...

    खेड़ली में महिला से लूट का प्रयास, थाने के पास बदमाशों का आतंक

    खेड़ली में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गिराकर मोबाइल छीनने की कोशिश

    खेड़ली। अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि पुलिस थाने से महज करीब 50 मीटर दूरी पर एक महिला को लात मारकर गिरा दिया और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। घटना वाटर बॉक्स और अंजलि मैरिज होम के बीच की बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार अंजलि मैरिज होम के पास रहने वाली रवीना उर्फ रुबी पत्नी वीरेंद्र अग्रवाल शाम करीब पौने आठ बजे डॉक्टर को दिखाकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और महिला को लात मारकर नीचे गिरा दिया।

    इसके बाद बदमाशों ने महिला का मोबाइल छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख बदमाश बाइक से बैंक ऑफ बड़ौदा गली की ओर भाग निकले।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास तलाश की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here