More
    Homeराजस्थानअलवरवन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने किया हेल्थ कैंप का उद्घाटन

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने किया हेल्थ कैंप का उद्घाटन

    हेल्थ कैंप के माध्यम से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को अलवर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में श्री राम फाइनेंस कंपनी द्वारा आयोजित हेल्थ कैंप का उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर वन राज्यमंत्री ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की पहली प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर होगा तो वह जीवन में प्रगति कर सकेगा। शर्मा ने हेल्थ कैंप के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कराकर उनका समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार चिकित्सा तंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत किए गए अब तक के बजटों में चिकित्सा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इनमें शिशु वार्ड का उन्नयन, शिवाजी पार्क को पीएचसी से सीएचसी में क्रमोन्नयन तथा बुध विहार में आयुष्मान आरोग्य केंद्र की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here