More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल में पक्षियों के लिए परिंदे अभियान की पहल

    खैरथल में पक्षियों के लिए परिंदे अभियान की पहल

    खैरथल के इंदिरा हैप्पी स्कूल में गर्मी से राहत हेतु लगाए गए 50 परिंदे

    खैरथल। शहर के सिवाना रोड स्थित इंदिरा हैप्पी स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए विशेष पहल की गई। विद्यालय परिसर में 50 परिंदे (पानी के बर्तन) लगाए गए, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी की सुविधा मिल सके।

    विद्यालय की फाउंडर इंदिरा पाल खुराना तथा प्रिंसिपल डॉ. ज्योति ने पहला परिंदा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर निदेशक पंकज खुराना ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने घरों की छतों पर भी पक्षियों के लिए परिंदे रखें और नियमित रूप से उनमें पानी भरें।

    विद्यालय की अध्यापिकाओं ने परिंदों की देखभाल की जिम्मेदारी लेते हुए प्रतिदिन उन्हें साफ करने व पानी भरने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मोना कनानी, मंजू गुप्ता, पूनम, चांदनी, रेनू शर्मा, पूजा सैन, निकिता, प्रियंका चौहान, प्रीति, लक्ष्मी गुप्ता, मोना चंदवानी, मीनाक्षी, कोमल, लक्षिता और पिंकी सहित अन्य अध्यापिकाओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

    यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है, बल्कि विद्यार्थियों में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here