More
    Homeराजस्थानजयपुर‘राजस्थान संपर्क’ पर नागरिक संतुष्टि स्तर ‘ऑल टाइम हाई लेवल’ पर

    ‘राजस्थान संपर्क’ पर नागरिक संतुष्टि स्तर ‘ऑल टाइम हाई लेवल’ पर

    मार्च 2026 में नागरिक संतुष्टि 80 प्रतिशत से अधिक पहुंची

    जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पारदर्शी, जवाबदेह एवं नागरिक-केंद्रित शासन की दिशा में राजस्थान ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। प्रदेश की नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था के तहत संचालित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर लोक शिकायतों का द्रुत गति से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

    इसके परिणामस्वरूप मार्च 2026 में शिकायत निस्तारण को लेकर नागरिक संतुष्टि का स्तर ‘ऑल टाइम हाई लेवल’ पर पहुंचते हुए 80 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया, जो पूर्व माह के लगभग 69.54 प्रतिशत की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।

    राज्य सरकार लोक शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कई बार स्वयं राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का निरीक्षण कर परिवादियों से सीधा संवाद स्थापित कर चुके हैं। वे पूर्व में निस्तारित प्रकरणों में दी गई राहत एवं समाधान का नियमित फीडबैक ले रहे हैं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दे रहे हैं।

    हाल ही में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने भी हेल्पलाइन केंद्र का दौरा कर शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया।

    विभागों के प्रभारी सचिवों का नियमित दौरा

    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने लोक शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सभी विभागों के प्रभारी सचिवों को 4 मार्च से 28 अप्रैल तक निर्धारित तिथियों में हेल्पलाइन केंद्र पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

    इन निर्देशों की अनुपालना में सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव से लेकर शासन सचिव स्तर के अधिकारी निर्धारित तिथियों पर हेल्पलाइन केंद्र पर पहुंचकर कॉल के माध्यम से नागरिकों से संवाद कर रहे हैं। इस पहल से प्रकरणों की सुनवाई, तथ्यात्मक समीक्षा और त्वरित समाधान में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

    क्रांतिकारी सुधारों को मिल रही गति

    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि नागरिक-केंद्रित शासन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) ने प्रौद्योगिकी के माध्यम से नागरिकों एवं सरकार के बीच की दूरी को काफी हद तक कम किया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर हेल्पलाइन प्रणाली में कई क्रांतिकारी सुधारों को तेजी से लागू किया जा रहा है।

    एक दिन में 25,254 प्रकरणों का निस्तारण

    उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी 2026 को राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) पर दैनिक शिकायत निस्तारण का ‘ऑल टाइम हाई लेवल’ 25,254 प्रकरण दर्ज किया गया था, जबकि उसी दिन नई शिकायतों की संख्या 11,788 रही। इसके साथ ही औसत निस्तारण अवधि घटकर 7 दिन रह गई है, जो शिकायतों के तेजी से समाधान को दर्शाती है।

    राज्य सरकार का यह प्रयास नागरिकों की आवाज सीधे सरकार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का घर बैठे समाधान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नागरिक अपनी किसी भी परिवेदना के लिए टोल-फ्री नंबर 181 पर कॉल कर सकते हैं या राजस्थान संपर्क पोर्टल अथवा मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here