More
    Homeराजस्थानअलवरआर्यन ने अलवर का नाम पूरे देश मे किया रोशन, पैरा बैडमिंटन...

    आर्यन ने अलवर का नाम पूरे देश मे किया रोशन, पैरा बैडमिंटन में राष्ट्रीय खिताब

    पैरा चैंपियनशिप में आर्यन की ऐतिहासिक जीत

    अलवर। सोना विहार निवासी 16 वर्षीय आर्यन शर्मा ने 6 से 10 मार्च 2026 तक हैदराबाद में आयोजित 7वीं पैरा सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की SL-4 सीनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया है।

    इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें आर्यन अपनी सीनियर श्रेणी के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी रहे। उन्होंने नॉक-आउट प्रणाली के तहत क्वालीफाइंग राउंड से लेकर फाइनल तक लगातार अपने सभी 7 मुकाबले जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।

    सेमीफाइनल मुकाबले में आर्यन ने विश्व रैंकिंग में नंबर-4 और भारत के नंबर-2 खिलाड़ी सूर्यकांत यादव को सीधे सेटों में 21-13, 21-17 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने पूर्व पैरा ओलंपियन तरुण ढिल्लो को 19-21, 21-16, 21-14 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

    फाइनल मुकाबले में विपक्षी खिलाड़ी विश्व नंबर-2 नवीन कुमार चोटिल होने के कारण कोर्ट पर उपस्थित नहीं हो सके और उन्होंने वॉकओवर दे दिया। परिणामस्वरूप आर्यन शर्मा को विजेता घोषित किया गया।

    आर्यन की यह उपलब्धि न केवल अलवर बल्कि पूरे राजस्थान और देश के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here