More
    Homeराजस्थानअलवरवन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा 19 मार्च को विभिन्न कार्यक्रमों में...

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा 19 मार्च को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे

    कार्यक्रमों में शिरकत, राज्यमंत्री का अलवर दौरा

    अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा 19 मार्च को जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

    कार्यक्रमानुसार राज्यमंत्री प्रातः 7 बजे करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद प्रातः 9 बजे ग्राम बल्लाना स्थित जयसमंद हेरिटेज रेस्ट हाउस में कश्यप समाज उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित विवाह एवं चतुर्थ प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेंगे।

    प्रातः 11 बजे मथुराधीश मंदिर से आयोजित भव्य कलश यात्रा का शुभारम्भ करेंगे तथा प्रातः 11:30 बजे नगर निगम में सरस डेयरी बूथों के आवंटन पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे तांगा स्टैण्ड और दोपहर 1 बजे राजकीय महिला चिकित्सालय पर निर्मित पिंक टॉयलेट के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    सांय 4 बजे जेल सर्किल स्थित महावर ऑडिटोरियम में खेल एवं सांस्कृतिक सप्ताह 2026 के समापन समारोह तथा राजस्थान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात सांय 7 बजे पुरजन विहार में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित राजस्थान दिवस-2026 सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here