More
    Homeराजस्थानअलवरराजस्थान दिवस पर महाआरती आयोजन, श्रद्धा का अद्भुत संगम

    राजस्थान दिवस पर महाआरती आयोजन, श्रद्धा का अद्भुत संगम

    राजस्थान दिवस पर मंदिरों में गूंजा भक्ति का स्वर

    अलवर। राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर त्रिपोलिया महादेव मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोले बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर आरती में भाग लेते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

    मंदिर के महंत जितेंद्र खेड़ापति ने बताया कि सनातन परंपरा के अनुसार हिंदू नव वर्ष के रूप में विक्रम संवत का प्रारंभ होने जा रहा है, जिसकी पूर्व संध्या पर मंदिर में महाआरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य के मंदिरों में आरती कार्यक्रम आयोजित कराने की पहल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहायक हैं।

    इस अवसर पर पूर्व महापौर घनश्याम गुर्जर, ऋषिराज शर्मा, महेन्द्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here