More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल : राजस्थान दिवस पर लाडली जूं सरकार मंदिर में भव्य महाआरती

    खैरथल : राजस्थान दिवस पर लाडली जूं सरकार मंदिर में भव्य महाआरती

    खैरथलनव संवत्सर परंपरा से जोड़ने का प्रयास, प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद

    खैरथल। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को खैरथल स्थित श्री लाडली जूं सरकार (राधा रानी) मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

    महाआरती के इस पुनीत अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट तथा नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। मंदिर के महंत शशि भूषण शर्मा ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न कराई।

    अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि ऐतिहासिक रूप से राजस्थान की स्थापना नव संवत्सर (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के दिन हुई थी। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के उद्देश्य से राजस्थान दिवस का आयोजन नव संवत्सर के अनुसार किया जा रहा है।

    महंत शशि भूषण शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है।

    कार्यक्रम के दौरान कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा, सहायक प्रोग्रामर शेर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय भक्तगण उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here