More
    Homeराजस्थानअलवरवंदे गंगा अभियान के तहत बीबीरानी मंदिर जलाशय की सफाई, दिया जल...

    वंदे गंगा अभियान के तहत बीबीरानी मंदिर जलाशय की सफाई, दिया जल संरक्षण का संदेश

     

    मनीष मिश्रा, खैरथल-तिजारा। जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत बीबीरानी मंदिर स्थित जलाशय में विशेष सफाई अभियान एवं जल शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिसर में परिंडें लगाकर व उनमें जल भरने के साथ हुई। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों एवं अधिकारियों ने सहभागिता निभाई। अभियान का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण, प्लास्टिक से मुक्ति और जल के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।

    इस अवसर पर जलाशय के तट पर एकत्रित आमजन ने जल संरक्षण की शपथ ली और संकल्प लिया कि “जल है तो कल है” – इसी भावना से वे जल बचाने के हर प्रयास में भाग लेंगे। शपथ ग्रहण के उपरांत ग्रामीणों ने श्रमदान करते हुए जलाशय की सफाई की।

    इस मौके पर  अधिशासी अभियंता छत्रपाल सिंह, वीडीओ, स्थानीय सरपंच  सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here