More
    Homeराजस्थानअलवरनववर्ष पर अलवर में उत्साह, स्वागत कार्यक्रम

    नववर्ष पर अलवर में उत्साह, स्वागत कार्यक्रम

    नववर्ष के अवसर पर शहर के 8 स्थानों पर तिलक, पुष्पवर्षा व दीपदान कार्यक्रम

    अलवर। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत्सर 2083 के अवसर पर अलवर शहर में विभिन्न स्थानों पर उत्साह और उल्लास के साथ स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 8:30 बजे शहर के 8 प्रमुख स्थानों पर सदस्यों द्वारा समूह बनाकर आगंतुकों का कुमकुम तिलक, चावल, पुष्पवर्षा एवं मिश्री प्रसाद देकर अभिनंदन किया गया।

    इन आयोजनों में सभी सदस्यों ने अपने-अपने समूहों में पहुंचकर बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ आगंतुकों का स्वागत किया। वहीं आगंतुकों ने भी हर्षोल्लास के साथ नववर्ष का स्वागत करते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

    सायंकाल 6:30 बजे नगली सर्किल पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाखा सचिव राधेश्याम ने बताया कि इस अवसर पर शाखा के गणमान्य महिला एवं पुरुष सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मिश्री प्रसाद वितरित किया तथा नव संवत्सर की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

    इसके साथ ही शाखा की ओर से नववर्ष की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद स्मारक, विवेकानंद चौक एवं अशोका सर्किल सहित अन्य स्थानों पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here